ASANSOL

मलय घटक ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में किया प्रचार, बैठक

बंगाल मिरर, आसनसोल : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आसनसोल उत्तर के तृणमूल उम्मीदवार सह राज्य के मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न हिस्सों में बैठक की गई तथा प्रचार किया गया ।

मंत्री मलय घटक ने 13 नंबर मोड़ स्थित स्टैंड रेलवे मेंस कांग्रेस कार्यालय में मेंस कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठक की इस दौरान नगर निगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष गुरदास चटर्जी रॉकेट मेंस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल मित्रा, मलय मजूमदार राम प्रसन्न घोष मदन झा आदि मौजूद थे।

वहीं गुरुवार की शाम मंत्री मलय घटक कुशवाहा कल्याण समिति की सभा में शामिल हुए थे इस मौके पर राजगिरी सिंह राजीव सिंह जीतू सिंह राजन कुशवाहा नरेश कुशवाहा राजा गुप्ता आदि मौजूद थे

वार्ड नंबर 14 और 15 में आदिवासी गांव में घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना। वहीं बीते 10 वर्षों में राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया एवं कहा कि आगामी चुनाव में ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाना होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं वह चलेगा एवं जो नए कार्य है। वह चुनाव के बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि तीसरी बार मुख्यमंत्री होने से वह जीवन भर के लिए राशन फ्री कर देगी। इसके अलावा आरसीआई, माझी पाड़ा, हारी पाड़ा, उत्तर धादका इलाके का दौरा किया। इस मौके पर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड सदस्य श्याम सोरेन, नार्थ ब्लॉक 2 तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, पूर्व पार्षद नरेंद्र मुर्मू, रवींद्र प्रसाद, बिक्की सिंह, समर बाउरी, रमेश हाजरा सहित अन्य उपस्थित थे।

दूसरी और वार्ड संख्या 40 के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि चंकी सिंह सहित दर्जनों की संख्या में तृणमूल समर्थक और स्थानीय लोग रहे मौजूद रहे। वार्ड संख्या 22 के विभिन्न क्षेत्रों में भी प्रचार अभियान के साथ बूथ लेवल कर्मियों संग बैठक कर चुनाव पर चर्चा किया गया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *