ASANSOL

ओवैसी के मंच पर आसनसोल का युवा, चर्चायें तेज

बंगाल मिरर, आसनसोल ः ओवैसी के मंच पर आसनसोल का युवा, चर्चायें तेज। बंगाल के रण में अंतिम समय में एंट्री कर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलिमिन ( AIMIM) ने एंट्री कर रोमांच बढ़ा दिया है। वहीं ( AIMIM) प्रमुख  असदुद्दीन  ओवैसी की  सभा में  उनके  साथ  मंच पर  आसनसोल का युवा भी था। जिसके बाद से आसनसोल की राजनीतिक फिजां का माहौल और गर्म हो गया है। 

AIMIM प्रमुख ओवैसी का दीदी और मोदी पर ताबड़तोड़ हमला 

मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने सभा की। सभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि  बंगाल में अल्पसंख्यकों का न विकास हुआ न ही बुनियादी हक मिला। ममता बनर्जी हर जगह मुसलमानों का हमदर्द बनती हैं। इस बार चुनाव में सिर्फ नहीं कह रही है। मुसलमान सिर्फ अल्लाह के प्रति जवाबदेह है। ममता बनर्जी भारत के संविधान का शपथ लेकर सीएम बनी। तो उनकी जिम्मेदारी बनती है कि हर नागरिक से इंसाफ करे। लेकिन मुसलमानों के साथ न तो दीदी और न ही मोदी ने इंसाफ किया। उन्होंने करीब 40 मिनट तक भाषण दिया। जिसमें उन्होंने दीदी और मोदी पर ताबड़तोड़ हमला बोला।

 ओवैसी के मंच पर टीएमसी के पूर्व छात्र नेता दानिश अजीज भी थे। हाल ही में उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दिया था। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इंतजार करें सबकुछ जल्द ही सबके सामने होगा। आसनसोल से उम्मीदवारी को लेकर कहा कि बहुत जल्द ही इसकी घोषणा होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *