बुरा न मानो होली है, रंग और उमंग के त्यौहार होली पर विशेष प्रस्तुति
होली रंग और उमंग का त्यौहार, एक मिलन का त्यौहार है। कहा जाता है कि होली के दिन बैर भूलकर दुश्मन भी गले मिल जाते है। आधुनिक दौर में समय के साथ होली का स्वरूप भी बदल गया है। होली पर पहले जहां गली-गली में फाग और हुल्लड़ों की टोली निकलती थी। आज होली टोमेटिनो और रंग बरसे में बदल गयी है। लेकिन होली पर दिल में उमंग कभी नहीं होना चाहिए। होली के रंग में भंग न पड़े, इसका भी ध्यान रखें। उत्सव का आनंद उठायें, लेकिन अपनी खुशी के साथ यह भी ध्यान रखें कि अन्य किसी को परेशानी न हो।






