ASANSOL

रेलपार में दुष्कर्म का वीडियो बना किया ब्लैकमेल, गिरफ्तारी की मांग पर सोशल मीडिया पर अभियान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना इलाके के रेलपार अंचल की एक युवती ने आरोप लगाया है कि ब्लैकमेल कर उसके साथ काफी दिनों  तक दुष्कर्म किया गया है। वह टीएमसी समर्थक बतायी जाती है।  वहीं  उक्त महिला द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हो गयी है। यह मामले उजागर होने के बाद सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी गई है। रेलपार में उसे न्याय दिलाने की मांग पर दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही

  महिला ने गुलजार मोहल्ले के मोहम्मद अरमान, मोहम्मद अमीर व अन्य दो अज्ञात लोगों का नाम प्राथमिकी में लिया है। महिला ने लिखित रूप से कहा है कि  उसके साथ जबरन सामूहिक रूप से दुष्कर्म लंबे समय से किया जा रहा है और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। साथ ही धमकी दी जा रही है कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो डाल कर उसे बदनाम कर दिया जायेगा। महिला की शिकायत के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने आसनसोल बाजार इलाके स्थित एक होटल में जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना को लेकर पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिले है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

रेलपार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

 पीड़िता के अधिवक्ता मुनीर बेग ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से रेलपार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़िता के बयान के आधार पर ही आसनसोल नॉर्थ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पीड़िता की आर्थिक हालात को देखते हुए उन्होंने मानवीयता के आधार पर बिना फीस के ही मामला करवाया है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता ने कुछ गलत लोगों के ऊपर भी इल्जाम लगाया है। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सिर्फ उसी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं पीड़िता ने खुद को तृणमूल का समर्थक बताया है। पीड़िता की एक करीबी ने कहा है कि पीड़िता के साथ इन्हीं चार में से एक युवक ने पहली बार तीन माह पहले पहली बार दुष्कर्म किया था। उसी समय घटना का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर ब्लेक मेल कर नियमित अंतराल पर लगातार पीड़िता के साथ सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया जाता रहा।  उत्तर  थाना प्रभारी मोनोजित धारा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपित पकड़े जायेंगे। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *