महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा
बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर । गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कुल्टी विधानसभा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में किया गया | सम्मेलन में विभिन्न दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा | मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पुरुलिया के जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने उपस्थित महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी साथ ही साथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की चर्चा की |




वही कुल्टी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार ने उपस्थित महिलाओं को इस चिलचिलाती धूप में उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया एवं पश्चिम बंगाल से राजनीतिक हिंसा समाप्त करने के लिए, बीमार कुल्टी को फिर से औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की |
इस मौके पर सुब्रतो मिश्रा राजेश सिन्हा जयप्रकाश सिंह पूर्व पार्षद ,अभिजित आचार्य,अमित तुलसियान, मनमोहन राय , महिला मोर्चा जिला महामंत्री पारोमिता पटनायक मंडल अध्यक्ष मौसमी लायक मौसमी मुदी सोनाली बाउरी रूपा दास निशा चौहान रेखा देवी पूजा बाउरी मुक्ता बाउरी संगीता दास सीमा चौधरी मामूनी मुर्मू आरती बाउरी नमिता बनर्जी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी |