ASANSOLCOVID 19FEATUREDHealth

जिले में कोरोना की दूसरी लहर 2 दिन 457 संक्रमित

एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 1204

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में कोरोना की दूसरी लहर का कहर शुरू हो चुका है। जिले ममें संक्रमितों की संख्या काफी तेजी बढ़ रही है।जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में रिकार्ड 266 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार रात को जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1204 पहुंच गई है। जिले में अब तक कुल 18 हजार 164 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें से 16787 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 173 संक्रमितों की मौत हुई है। यानि के बीते 3 दिन में ही जिले में 500 से अधिक कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के कारण सोमवार से सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति भी 50 फीसदी करने का निर्देश दिया गया है।

कैसे हो रही है वैक्सीन की बर्बादी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी


देश में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए सरकार की ओर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच वैक्सीन की बर्बादी को लेकर कई खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीन की बर्बादी पर नाराजगी जताई थी। वहीं हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में भी कहा कि वैक्सीन की बर्बादी शून्य हो। क्या है वैक्सीन की बर्बादी और कैसे हो रही है, इस बारे में जानकारी के लिए पटना एम्स के डॉ. संजीव कुमार से खास बातचीत की।


 एक वायल से 10 या 20 लोगों को दी जाती है वैक्सीनडॉ. संजीव ने कहा कि वैक्सीन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बहुमूल्य है। वैक्सीन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। लेकिन अभी कुछ जगहों पर वैक्सीन बर्बाद हो रही है, इसका कारण है मल्टी डोज वायल, जैसे एक वायल से कम से कम 10 या 20 लोगों को वैक्सीन दी जाती है। एक वायल अगर खुल गया और उससे 20 लोगों को वैक्सीन देनी है और वहां 17 लोग हैं तो बाकी के 3 डोज नष्ट हो जाएंगे। 

  • election advt
  • election advt mj


 स्वास्थ्य कर्मी रखें ध्यानइसके अलावा वैक्सीन का कार्यक्रम सुबह से शुरू होता है और करीब शाम 5 बजे तक चलता है, लेकिन अक्सर 3-4 बजे से ही लोगों की संख्या कम होने लगती है। ऐसे में अगर सेंटर पर पहले से कुछ लोग हैं और उन्हें वैक्सीन देने के लिए कोई वायल खुल गया और सेंटर पर 20 लोग न हों तो वो खराब हो जाता है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन देने वालों से अपील है कि इस बात का ध्यान रखें कि वायल तभी खोलें जब उतने लोग वहां मौजूद हों। ये भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन जहां स्टोर हो रहा या स्टॉक की जगह है वहां कोल्ड चेन न टूटे और बिजली की व्यवस्था बनी रहे।

रोजा में भी लगवा सकते हैं वैक्सीनइस दौरान डॉ संजीव ने कई अन्य सवालों का भी जवाब दिया, एक सवाल में कि रोजा के वक्त वैक्सीन लगवाने पर कोई हानिकारक प्रभाव तो नहीं होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वैक्सीन का व्रत या रोजा से कोई सीधा संबंध नहीं है। अगर रोजा रखते हैं तो सुबह के समय में ही या फिर शाम के समय में वैक्सीन लें जब मौसम थोड़ा ठंडा हो। लेकिन डरने की बात नहीं है आप वैक्सीन ले सकते हैं।
बता दें कि देश भर में अब तक 9.78 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन हो चुका है। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा

भारत ने बांग्लादेश को गिफ्ट में दी एक लाख वैक्सीन की डोज 

अपने पांच दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की ओर से बांग्लादेशी सेना को कोविड-19 की एक लाख डोज वैक्सीन उपहार में दी है। इस दौरान जनरल नरवणे ने बांग्लादेश के तीनों सेनाध्यक्षों से मुलाकात करके दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। सेना प्रमुख ने अपनी यात्रा के पहले दिन बांग्लादेश के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल एम शाहीन इकबाल और दूसरे दिन बांग्लादेशी वायुसेना के एयर वाइस मार्शल एम अबुल बशर के साथ भी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की।  

अब तक इन देशों को वैक्सीन की सहायता पहुंचा चुका है भारत 

भारत ने अब तक भूटान (550,000), मालदीव (200,000), नेपाल (1,100,000), म्यांमार (1,700,000), मॉरीशस (10,0000), नाइजीरिया (100,000), श्रीलंका (50,0000), बहरीन (10,0000), ओमान (10,0000), अफगानिस्तान (50,0000), बारबाडोस (10,0000), मंगोलिया (15,0000), घाना (50,000), आइवेरी कोस्ट (50,000), केन्या (10,000), रवांडा (50,000), युगांडा (100,000), पेरागुवे (10,000), फिजी (10,000), जिम्बॉब्वे (35,000) समेत कई अन्य देशों को वैक्सीन की खुराक उपलब्ध करवाई है।  इनपुट: (हिन्दुस्थान समाचार)

दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन, नई पाबंदियों का जल्द होगा ऐलान: केजरीवाल

read also Indian Railway ने अफवाहों पर लगाया विराम 


राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन की उड़ती अफवाहों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर किया है कि राजधानी में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि राजधानी में कोरोना से संबंधित नए प्रतिबंध जल्द ही लगाए जाएंगे। शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) की चौथी लहर है। लोगों की ढिलाई की वजह से कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर सरकार सतर्क है और इससे निबटने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।

पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा: केजरीवाल     

 लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। अगले कुछ दिनों में राजधानी में नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यह बात ठीक है कि दिल्ली में शुक्रवार को 8,521 नए कोविड मामले सामने आए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। ऐसे में आप सभी दिल्लीवासियों से विनती करता हूं कि आप लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनना ना भूलें।”इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछली बार दिल्ली में कोरोना पीक के दौरान अस्थायी कोविड सेंटर बनाये गये थे उसी तरह के कोविड सेंटर इस बार भी बनाये जा रहे हैं जिनमें से कुछ शुरु भी हो चुके हैं। LNJP अस्पताल के सामने एक बैंक्वेट हाल में एक सेंटर था वो भी जल्द शुरू होने वाला है।

30 अप्रैल तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू                                                                                                                                                      read Also          आसनसोल के दो मंदिरों में तोड़फोड़, भाजपा-टीएमसी में छिड़ा वाकयुद्ध

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए राजधानी में बीते 6 अप्रैल से रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी। यह कर्फ्यू 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस नाइट कर्फ्यू के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, ऑटो, टैक्सी को सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को लाने और ले जाने की अनुमति है। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि दिल्ली में अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *