PoliticsPOLL 2021West Bengal

ममता का प्रधानमंत्री पर बड़ा आरोप, कहा- ‘कोरोना मोदी मेड डिजास्टर’

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान और कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है।

mamata banerjee in a rally file photo
Mamata banerjee file photo

बुधवार को मालदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह ‘मैन मेड डिजस्टर’ नहीं, ‘मोदी मेड डिजास्टर’ है। बनर्जी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सब कुछ आम लोगों पर छोड़ दिया गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

ममता बनर्जी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि केंद्र की टीकाकरण नीति खोखली है। जब कोरोना महामारी के मामले बढ़ रहे हैं तब केंद्र ने खाली हो-हल्ले की तिकड़म अपना ली है। टीकाकरण की नीति गुणवत्ता, दक्षता, आपूर्ति, कीमत जैसे मुद्दों का समाधान नहीं करती, इससे बाजार में अव्यवस्था पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाजार में कोरोना के जरूरी टीके उपलब्ध नहीं हैं, इनकी यथाशीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए चिट्ठी में लिखा था कि अब जब कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं, देश को वैक्सीन की जरूरत है, केंद्र सरकार ने बड़े ही चतुराई से इस जिम्मेदारी से अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नयी वैक्सीन पॉलिसी में कई सारी खामिया हैं। इसमें वैक्सीन निर्माताओं द्वारा वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित तरीके से कैसे हो इसके बारे में साफ नहीं किया गया है। इसके अलावा वैक्सीन के दाम भी तय नहीं किया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *