ASANSOL

अस्पतालों की लूट से चम्बल के डकैत भी शर्मा जायें : झा

चैंबर सचिव ने पीएम को लिखा पत्र, व्यापारियों पर ध्यान दें सरकार

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कोरोना संकट की परिस्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। शंभूनाथ झा ने पीएम को पत्र लिखकर कहा है कि मैं आपका ध्यान भारतवर्ष के अड़ानी एवं अम्बानी को छोड़कर और भी आम छोटे बड़े मध्यम व्यवसाई एवं उद्योगपतियों जो आपको देश चलाने के लिये समय पर आयकर ,GST एवं विभिन्न प्रकार का टैक्स देतें आ रहें हैं की ओर करना चहता हूं। इस महामारी के समय सबसे ज्यादा समाजसेवा का काम भी व्यवसाई वर्ग ही कर रहा है । मैं आपसे सीधे सीधे जानना चाहता हूं कि आपकी सरकार इस महामारी में हम व्यवसायियों के हित के लिये क्या सोच रही है ?   

आज जब भी कोई व्यवसाई इस महामारी के चपेट में पड़ता है तो वही सुनने को मिलता है अभी अस्पताल में जगह नहीं है और अगर जगह मिल भी गई तो आक्सीजन नहीं है । आक्सीजन ब्लैक मे लेकर आ गया तो दवाईयों की धांधली । अस्पताल तो पैसा इस तरह लुट रहा है कि चम्बल के डकैत भी शर्मा जाय । उसके बाबजूद अस्पताल में क्या ईलाज हो रहा है भगवान ही जाने । जो बच गया तकदीर है और जो मर गया उसे कोरोना का कफन पहना कर पैसे ले लिया । 

मेरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि जो व्यवसाई देश को चलाने में हर तरह का मदद करता हो उसके लिए अस्पताल से लेकर आक्सीजन एवं दवाईयों में सरकार के तरफ से सहुलियत होनी चाहिए । वैक्सीन के लिए व्यवसाई लाईन क्यूं लगेंगे ? हमारे ही कर का पैसे से वैक्सीन आ रहा है और हम ही उससे वंचित रहे ये कहां का न्याय है ? व्यवसाई जिन्दा रहेगा तो देश बचेगा नहीं तो सब कुछ खैरात में और भ्रष्टचारियों के जेब में जाने से कोई नहीं रोक सकता है ।   व्यवसायियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दें एवं देश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करें ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!