वार्ड 23 में अभिजीत घटक के नेतृत्व में वस्त्र वितरण
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
बंगाल मिरर, आसनसोल ः तृणमूल कांग्रेस की ओर से ईद के मौके पर आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 23 के चांदमारी में मुस्लिम समाज के गरीब लोगों के बीच तृणमूल कांग्रेस द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक की ओर से यहां टीएमसी नेता अभिजीत घटक हाथों सैकड़ों लोगों को वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर बंटी चक्रवर्ती, मो. शहनवाज आदि मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210513-WA0229.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि सभी अच्छे से ईद का त्यौहार मनायें। ईद सभी के जीवन में खुशियां लाये। वर्तमान कोरोना संकट में सावधानी बरतें। अल्लाह से दुआ करें कि पूरी दुनिया को इस संकट से निजात मिले।