कोरोना संक्रमित एमआर डीलर की मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत पचगछिया निवासी एमआर डीलर ताराशंकर राय का निधन आसनसोल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान हृदयगति रूकने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं उनकी करीबियों में गहरा शोक है। उनके निधन पर वेस्ट बंगाल एमआर डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के पश्चिम बर्द्धमान जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हरि अग्रवाल, डीलर शकील अनवर, राजेश खेमका, सरफराज अंसारी ने गहरा शोक जताया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210514-WA0202.jpg?resize=496%2C500&ssl=1)