ASANSOL

राज्य पुलिस में एडीजी स्तर के 7 अधिकारियों का फेरबदल

बंगाल मिरर, एस सिंह : राज्य पुलिस में एडीजी स्तर के 7 अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस के आइजी(कार्मिक) त्रिपुरारी अथर्व द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सीआईडी के एडीजी सह आइजी अनुज शर्मा को राज्य सशस्त्र पुलिस बल का एडीजी सह आइजी बनाया गया है। ज्ञानवंत सिंह को सिक्यूरिटी डायरेक्टर के साथ सीआईडी के एडीजी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया। कोलकाता के विशेष पुलिस आयुक्त डा. देवाशीष राय को ए़डीजी(ट्रेनिंग) बनाया गया। 

देखें अधिकारियों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *