LatestWest Bengal

विश्व सेवाश्रम संघ ने पत्रकार मित्रों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया

बंगाल मिरर, बैरकपुर : विश्व सेवाश्रम संघ ने पत्रकार मित्रों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया।”     चूंकि हमारे पत्रकार मित्र अपने जान को जोखिम में डालकर अपने काम को अंजाम देते हैं,उन्हें भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज 12:30 बजे बिश्वा सेवाश्रम संघ के प्रांगण में विश्व सेवाश्रम संघ के संस्थापक समिरेश्वर ब्रह्मचारी जी ने उत्तर 24 परगना जिला प्रेस  क्लब को फॉलो मीटर के साथ बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर सौंप दिया।

विश्व सेवाश्रम संघ का “फ्री कोविड ऑक्सीजन सेवा परियोजना” 

   विश्व सेवाश्रम संघ डॉक्टर के पर्चे के साथ घर पर ‘ कोविड ऑक्सीजन सेवा ‘ मुफ्त प्रदान कर रहा है। यह सेवा कोविड की दूसरी लहर में मौजूदा ऑक्सीजन संकट के दौरान 1 मई से बी – टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से प्रदान की जा रही है। उन्होंने हाल ही में सेवा कार्यक्रम का बिस्तर किया। दमदम नगर पालिका 2और 3 सहित कई वार्डो के निवासियों की सुविधा के लिए दमदम हवाई अड्डे के गेट नंबर ढाई के बगल में मानिकपुर छेत्र में ठाकुर पारा यूनाइटेड क्लब के साथ संयुक्त रूप से सेवा शुरू की। इसके लिए क्लब के सदस्यों को दो और बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे गए । विश्व सेवाश्रम संघ के संस्थापक अध्यक्ष समिरेश्वर ब्रह्मचारी ने कहा, “हम और भी अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर इक्कठा करने की कोशिश कर रहे हैं।” तब हम विभिन्न क्षेत्रों में क्लब – संगठनों के साथ संयुक्त रूप से अपनी परियोजना “कोविड ऑक्सीजन सेवा” का विस्तार कर सकेंगे।       

640 पोर्टेबल सिलेंडर मुफ्त वितरित किए गए

विश्व सेवाश्रम संघ ने पहले ही अपातकालीन उपाय के रूप में विभिन्न तबके के लोगों को पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर के कैन सौंप चुका है । 311 तबके के लोगों को कम से कम 640 पोर्टेबल सिलेंडर मुफ्त वितरित किए गए हैं।    इसके अलावा ऑक्सीजन मापने के लिए 36 ऑक्सीमीटर भी बांटे गए। गरीबों में, बुजुर्गो और विकलांग लोगों को भोजन, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं। मास्क और सैनिटाइजर के 7000 से अधिक पैकेट पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। अगले एक महीने में पूरे राज्य में 1 लाख मास्क बांटें जाएंगे। पिछले वर्ष के लॉक डाउन की तरह लगातार नियमों का पालन करते हुए 55 दिनों से खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, इसकी जानकारी विश्व सेवाश्रम संघ के संस्थापक श्री समिरेश्वर ब्रम्हचारी जी ने दी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *