आसनसोल बाजार में चोरों का गिरोह, पुलिस ने दबोचा
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने नागरिकों की मदद से चोरी के गिरोह के लोगों को दबोचा। आसनसोल बाजार इलाके में रविवार की सुबह बाजार में खरीदारी करने के दौरान कई लोगों के मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी हो गये। तभी लोगों ने देखा कि एक भिखारी की दशा में रहनेवाली महिला मोबाइल चुराकर भाग रही है। लोगों ने उसका पीछा किया। आसनसोल स्टेशन के पास उनलोगों को पकड़ा।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210530-WA0046.jpg?resize=500%2C282&ssl=1)
उसके बाद स्टेशन के उत्तरी दिशा में जाकर गिरोह के अन्य सदस्यों के पास गये। पुलिस भी आई। उनके पास छानबीन के दौरान चोरी का सामान बड़ी मात्रा में बरामद होने की सूचना है। उनलोगों ने कटे हुए चिकन के छांट के बीच चोरी किये हुए सामानों को छुपाकर रखा था। पुलिस फिलहाल उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
read also Asansol नगरनिगम का बड़ा फैसला, हजारों नागरिकों को मिलेगा लाभ