खेल के मैदान का झगड़ा पहुंचा बाजार में, दो गुटों में झड़प
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत बुधा रेलवे कालोनी मैदान में क्रिकेट पिच को लेकर हुआ विवाद बुधवार की रात दो गुटों के विवाद में बदल गया। इसे लेकर आसनसोल बाजार के सरकारी कुआं इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। खेल के मैदान में हुए विवाद को केन्द्र कर आसनसोल बाजार इलाके में बुधवार की रात तनाव फैल गया। दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गये। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)