SDCCC के वर्चुल क्लास में धौनी के साथी सत्यप्रकाश कृष्णा ने दिया प्रशिक्षण
बंगाल मिरर, आसनसोल : शांति देवी क्रिकेट कोचिंग सेंटर में गुरुवार को वर्चुअल क्लास का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के साथी सत्य प्रकाश कृष्णा को आमंत्रित किया गया था। वह बिहार एवं झारखंड के रणजी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर बताये। इस दौरान 64 प्रतिभागी शामिल हुए। गौरतलब है कि सत्य प्रकाश खड़गपुर में धौनी के साथ खेलते थे। उनकी फिल्म में भी उनके बारे में दिखाया गया था। इसमें सेंटर के बालगोविंद मुकीम, संजय गुप्ता,श्यामनंदन प्रसाद दीपू की सक्रिय भूमिका रही।