Sunday, October 25, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, October 25, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

मुआवजा नहीं नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की मृतक के परिजनों ने, मंत्री ने दिया जांच टीम गठन का आश्वासन

बंगाल मिरर, आसनसोल : बीते दिन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और रेलपार के अधिकांश निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। इस बीच रेलपार के इकबाल ब्रिज के पास इंजीनियरिंग छात्र इफ्तेकार आलम पानी में डूब गया था। रविवार को राज्य के पीडब्लूडी व विधि, कानून मंत्री मलय घटक ने मृतक के परिवार से मुलाकात किया और मृतक के पिता मो. इबरार और भाई इज़हार आलम को सान्तवना दिया।   

उनलोगों ने मंत्री श्री घटक से नदी अतिक्रमण को लेकर शिकायत की और कहा अतिक्रमण के वजह से है हर वर्ष रेलपार अंचल में बाढ़ जैसी हालत हो जाती है। उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए वह नदी को अतिक्रमण मुक्त करा दें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न न हो। मंत्री मलय घटक ने कहा की नदी किनारे अतिक्रमण की जांच को लेकर जल्द एक टीम गठित किया जायेगा जो इसकी जांच कर पूरी रिपोर्ट प्रशासन को देगा। मौके पर पूर्व पार्षद गुरुदास चटर्जी, वासिमुल हक, टीएमवाईसी सचिव सागिर आलम कादिरी, समाज सेवी बेलाल खान, शाहनवाज खान, मास्टर शकील अहमद, सईद आलम कादिर, फरीद अहमद अंसारी, मो. साजिद सहित इलाके के सैकड़ो लोग रहे मौजूद।

 

S GUPTA

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *