FOSBECCI भारी-भरकम कार्यकारिणी गठित, चेयरमैन बने सुभाष, अध्यक्ष आरपी, महासचिव सचिन
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल ः फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (FOSBECCI) की वर्ष 2021-23 यानी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष आरपी खेतान एवं कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजमोहन कुण्डू को बनाया गया है। फोस्बेक्की का महासचिव सचिन राय, कोषाध्यक्ष शंभू अग्रवाल को बनाया गया है जबकि सुभाष अग्रवाल को चेयरमैन एवं विष्णु बाजोरिया को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।












subhash agarwal file photo 
RP KHETAN FILE PHOTO 
sachin roy file photo


फोस्बेक्की नई कमेटी में इस बार 9 लोगों को एडवाइजर बनाया गया है। इनके नाम मधूसूदन दरिपा, एसएन दारुका, कन्हैया सिंह, अशोक सराफ, बिजय कुमार खेतान, महादेव दत्त, कवि दत्त, पवन मवांडिया व विष्णु पटवारी है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में 5 लोगों को रखा गया है। इनमें ओम प्रकाश बाजोरिया, श्यामापद भट्टाचार्य, दीपक रुद्र, महेन्द्र संघाई व मनोज सराफ शामिल हैं।

चीफ को-आर्डिनेटर अजय कुमार खेतान को बनाया गया है जबकि वाइस प्रेसिडेंट के रूप में 19 सदस्यों को फोस्बेक्की की नई कार्यकारिणी कमेटी में रखा गया है। इनके नाम मधुसूदन बनर्जी, टिकमचंद पुगालिया, सपन चौधरी, अशोक स्वायिका, महेन्द्र सिंह सलूजा, मुर्शेद नवाज खान, आरपी हलदार, गुरविंदर सिंह, शीर्शेन्दु चौधरी, शेखर मराठी, रामकृष्ण हाजरा, स्वाविक लाल, गुरुदास सरकार, मंदीप सिंह, प्रदीप बाजोरिया, चन्द्र विजय यादव, विश्वदीप दे, सचिव बालोदिया व मनोज अग्रवाल हैं

जबकि संयुक्त सचिव के रूप में संजय तिवारी, अरुण भरतिया, प्रबीर सरकार, अशोक चक्रवर्ती, मानिक देवनाथ, दीपक जालान, मनोज अग्रवाल, संदीप झुनझुनवाला, किशन दुधानी, विशेश्वर चौधरी, प्रदीप प्रमाणिक व हरिनारायण अग्रवाल को बनाया गया है। इस बार सीनियर वीपी के रूप में पवन गुटगुटिया को दायित्व दिया गया है। फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दो वर्षों के लिए चुने गए नई कार्यकारिणी कमेटी में 5 सदस्यों को रखा गया है। इनके नाम सतीश खेमका, रोहित खेतान, सुरेन्द्र सिंह, दीपक संथोलिया व सुंदर लाल अंचालिया हैं।

