RANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज चैंबर के फाउंडर्स डे को लेकर जताई आपत्ति, अन्य 19 संस्थापकों को भी मिले सम्मान

बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज चैंबर आफ कामर्स द्वारा 3 जुलाई को मनाये जाने वाले फाउंडर्स डे को लेकर विवाद शुरू हो गया। रानीगंज के व्यवसायी प्रमोद कुमार खेतान ने इस पर आपत्ति जताते हुए चैंबर के महासचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके बड़े भाई बिनोद खेतान को चैंबर से एक पत्र दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि प्रत्येक वर्ष की तरह रानीगंज चैंबर का फाउंडर्स डे 3 जुलाई को मनाया जायेगा, जो सही नहीं है। क्योंकि यह पहली बार 2018 में मनाया गया था। जिसके बाद उन्होंने 4 जुलाई को ही चैंबर को पत्र भेजा था। 

उन्होंने रानीगंज चैंबर का श्रेय सिर्फ एक व्यक्ति को दिया जा रहा बाकी 19 की अनदेखी की जा रही है। यह रानीगंज चैंबर के 19 अन्य संस्थापकों का अपमान है, जिसमें मेरे पिता के अलावा मेरे दादाजी के उम्र के दो लोग थे। लेकिन आज तक उनके इस पत्र का जवाब नहीं मिला। वहीं 2019 और 2020 में यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि 3 जुलाई को फाउंडर्स डे क्यों मनाया जाता? है। मेरे पिता या अन्य 18 संस्थापकों को जन्मदिन क्यों नहीं मनाया जाता?  संस्थापक संदस्य की पुण्यतिथि के दिन फाउंडर्स डे मनाना अनुचित है। वहीं अगर पुण्यतिथि मनानी है तो अन्य संस्थापक सदस्यों की भी मनायी जाने चाहिए जिनका देहांत हो चुका है। फाउंडर्स डे उस दिन मनाया जाना चाहिए जिस दिन रानीगंज चैंबर का पंजीकरण हुआ था। हालांकि इसे लेकर रानीगंज चैंबर की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

Leave a Reply