पुलिस ने ड्रग्स के साथ बदरूद्दीन को दबोचा, बाइक भी जब्त
बंगाल मिरर, एस सिंह, अंडाल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस द्वारा शिल्पांचल में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार की रात अंडाल के उखड़ा फाड़ी प्रभारी नसरीन सुल्ताना को गुप्त सूत्र से जानकारी मिली और रात करीब 12 बजे अंडाल के बंकोला श्मशान क्षेत्र से एक आरोपी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्कर के पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बीरभूम के कांकड़तला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। नशा पदार्थ तस्कर का नाम शेख बदरुद्दीन हैं? उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/07/img-20210718-wa0226-780x4054827904283651379877-1-500x260.jpg)
गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार आसनसोल कोर्ट लाया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अदालत में दस दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन की है। इस नशा तस्करी मामले में कौन लोग शामिल हैं? नशा पदार्थों की तस्करी कहाँ से होती हैं? पुलिस हिरासत की मांग से इन मामलों की जांच कर सकती है। गौरतलब हैं? कि कुछ दिन पहले अंडाल पुलिस ने अंडाल से एक कारोबारी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। अंडाल पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया हैं? और उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया है।