DURGAPUR

महिला की हत्या, भाई पर आरोप, गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  रविवार को दिनदहाड़े एक घर की छत पर हुए झगड़े के बाद छोटे भाई ने ईंट से सर फोड़कर अपनी दीदी की हत्या कर दी। दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप के स्टील पार्क में डॉ बीसी रॉय कॉलेज के कर्मचारी मलय चटर्जी  पर अपनी दीदी  नूपुर चटर्जी की घर की छत पर हत्या करने का आरोप लगा।  मौके पर पहुंची पुलिस ने मलय चटर्जी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर न्यूटाउनशिप थाना ले गई।

मलय चटर्जी की पत्नी मौमिता चटर्जी ने कहा कि उनके ननद नुपुर चटर्जी और उनके पति मलय चटर्जी अपने पैतृक घर को लेकर परेशान थे। चार बार शादी कर चुकी नूपुर चटर्जी अपने वर्तमान पति के साथ हावड़ा में रहती हैं। वह अपना ज्यादातर समय अपने पिता के घर में बिताती हैं। परिवार में अशांति के कारण वे लंबे समय से अलग हैं। रविवार दोपहर घर की छत पर दोनों भाई-बहन आपस में झगड़ रहे थे। तभी शोर सुनाई दिया और देखा कि पति नुपुर चटर्जी को छत पर पटककर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। जब उसने छत से नीचे आकर पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आकर उसके पति मलय चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!