ASANSOL

ASANSOL MARKET में गिरा जर्जर भवन का हिस्सा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल Asansol Market के जीटी रोड स्थित सुपर मार्केट के पास मिलन स्पोर्ट्स दुकान की बिल्डिंग का छज्जा गिरने से दो राहगीर घायल हो गए। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह फुटपाथ की दुकानें नहीं खुलने के कारण बड़ी घटना टल गई। मौके पर दो राहगीर गुजर रहे थे , वह छज्जा गिरने से उसके मलबे की चोट में आ गए।

सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। इसे लेकर आसपास के दुकानदारों में दहशत है कि कहीं पुरानी बिल्डिंग का अन्य हिस्सा न गिरे। बिल्डिंग का अन्य हिस्सा गिरने से बहुत बड़ी क्षति हो सकती है। इसकी सूचना नगर निगम प्रशासके को दी गई है। निगम की ओर से कर्मियों को भेजकर मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!