ASANSOL

99 होम सेंट्रल अत्याधुनिक फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के उद्यम 99 होम सेंट्रल फर्नीचर शो रूम का उद्घाटन दिनांक 31 जुलाई 2021 को  आसनसोल के सेंट्रम मॉल में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के द्वारा किया गया, इस अवसर पर 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सी.एम.डी. श्याम पांडेय, सी.ई.ओ. राम प्रताप सिंह, आसनसोल क्लस्टर हेड मोहन राकेश, ब्रांच हेड पंकज मिश्रा, 99 होम सेंट्रल से राहुल गोस्वामी एवं मृत्यंजय रॉय सहित आसनसोल शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सी.एम.डी. श्याम पांडेय ने इस अवसर पर आसनसोल शहर वासियों को बधाई देते हुए बताया कि 99 होम सेंट्रल अत्याधुनिक फर्नीचर, फर्निशिंग्स तथा गृह सज्जा से संबंधित सभी सामग्रियों के लिए एक विश्वसनीय प्रतिष्ठान है। 15000 वर्ग फुट में फैला हुआ यह आसनसोल का सबसे बड़ा फर्नीचर शोरूम है। 99 होम सेंट्रल की शाखाएं धनबाद तथा बोकारो में पहले से ही खुली हुई हैं और आसनसोल शाखा कंपनी द्वारा स्थापित तीसरी शाखा है।99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के शहरों, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची, दुर्गापुर तथा आसनसोल में अपने टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के साथ सबसे विश्वसनीय बिल्डर के तौर पर पहले से ही स्थापित है।


99 होम सेंट्रल, आसनसोल के शाखा प्रबंधक कुमार सुदर्शन जानकारी दी कि आधुनिक फर्नीचर के इस शोरूम में हर प्रकार के ऑफिस एवं होम फर्नीचर का पूरा रेंज उपलब्ध है तथा इन फर्नीचर्स का उत्पादन भी 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के द्वारा किया जाता है, अतः अन्य कंपनियों की तुलना में ये काफी किफायती भी हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!