NationalSPORTS

Tokyo Olympics : भारत ने पुरुष हॉकी में जीता कांस्य पदक

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता :  टोक्यो ओलंपिक का आज 14 वां दिन है. वहीं, कुश्ती में आज भारत के लिए बड़ा दिन है. रेसलर रवि कुमार दहिया आज फाइनल मुकाबला खेलेंगे. वह सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं. हालांकि, उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनसे गोल्ड की उम्मीद की जाने लगी है. भारत के खाते में अब तक तीन मेडल आ चुके हैं, जबकि रेसलिंग में एक पदक पक्का हो चुका है.टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. 

भारत ने पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीत लिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी. सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे. टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *