ASANSOL

रेलपार में नगर निगम ने तोड़ा जर्जर मकान

बंगाल मिरर, रेलपार: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 केटी रोड इलाके में जर्जर दो मंजिला मकान को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया। नगर निगम का कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सुबह से ही मकान को तोड़ने के लिए पहुंची थी यहां सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।

नगर निगम सूत्रों ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में जर्जर मकानों को नोटिस दिया गया है गौरतलब है कि चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने बीते दिनों कहा था कि विभिन्न हिस्सों में जर्जर मकानों को नोटिस देकर उन्हें खतरनाक स्थिति में रहनेवाले लोगों को खाली करने को कहा गया है। ताकि कोई हादसा ना हो जाए

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!