बंग जननी वाहिनी द्वारा पाड़ाय बैठक
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : पश्चिम बंग बंग जननी वाहिनी पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी द्वारा पाड़ाय बैठक के तहत कुल्टी के सीतारामपुर ब्रह्मचारी स्थान में बैठक की गई। पश्चिम बंग बंग जननी वाहिनी पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी की जिलाध्यक्ष अल्पना बनर्जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सीके रेशमा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष रीना मुखर्जी, कुल्टी प्रखंड उपाध्यक्ष रिंकू कर्मकार, अनिमा एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थे।















पश्चिम बंग बंग जननी वाहिनी पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सीके रेशमा ने कहा कि पश्चिम बंग बंग जननी वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद माला राय के निर्देश पर संगठन मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना है। महिलाओं के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उसका समाधान करना है।


