ASANSOL

बाढ़ प्रभावितों में बर्तन और खाद्य सामग्री वितरित

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्ड में बाढ़ प्रभावितों को बर्तन दिया गया।  वार्ड संख्या 29 के तृणमूल अध्यक्ष राजा गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को चक्रवाती तूफ़ान गुलाब से प्रभावित लोगो के बीच बर्तन और खाद्य सामग्री वितरण की गई। इस बाबत राजा गुप्ता ने बताया कि जो लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है, उनके लिए आज हमारी मुख्यमंत्री बर्तन और सुखा राशन भेजवाई है, जिसे आज चयनित लोगो में वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारन लोगो के घर जलमग्न हो गए थे, जिसकी वजह से लोगो के बर्तन समेत अन्य सामान बह गए व नष्ट हो गए है, हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सराहनीय सोच का परिचय देते हुए बाढ़ पीड़ितो के लिए सबसे अहम चीज बर्तन और सुखा राशन भेजा है। उन्होंने कहा कि आज 110 बाढ़ पीड़ितो में उक्त सामग्री वितरण की गई है। इसके पश्चात् बाकी लोगो में भी सामान बांटे जायेगे। श्री गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगरनिगम और जिला प्रशासन को हमलोग बाढ़ पीड़ितो का चयन कर सूचि भेजेगे, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा पीड़ितो के जरुरत अनुसार राहत सेवा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा हमारे मंत्री मलय घटक समेत तृणमूल का हर सैनिक लगातार बाढ़ पीड़ितो के संपर्क में है और उन्हें किसी तरह का समस्या ना हो होने पाए इसका पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बाढ़ पीड़ितो पर नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगो से अनुरोध किया कि धीरज से काम ले, तृणमूल कार्यकर्ता आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *