ASANSOL

सवेरा वृद्धाश्रम में मारपीट और धमकी देने का आरोप संचालक ने थाना में की शिकायत, पुलिस जुटी जांच में

बंगाल मिरर, आसनसोल। वार्ड 55 के कुमारपुर टीएमसी मैदान समीप गौतम सिन्हा का स्वस्तिक नामक एक भवन में अर्धेन्दु सरकार द्वारा किराये पर सवेरा वृद्धाश्रम का संचालन किया जाता है। जहाँ विगत दिनों गौतम और उनके परिजनों पर तांडव मचाने का आरोप अर्धेन्दू शेखर ने लगाते हुए आसनसोल दक्षिण थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि सवेरा वृद्धाश्रम में वर्षो से दर्जनों वृद्ध रहते आ रहे है, जिनकी सेवा आश्रम के लोगो द्वारा घर जैसी की जाती है। हालाँकि सवेरा वृद्धश्रम जिस भवन में है, उसका मालिक गौतम  है, जिनपर आरोप है कि लेकिन विगत कुछ दिनों से वे आश्रम में अशांति फैलाकर इसे बंद करवाना चाहते है। जिसे लेकर उन्होंने अपने परिवार और कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर आश्रम के ट्रस्टी और कर्मचारियों पर हमले भी किये है।

वृद्धाश्रम में मारपीट

इस संदर्भ में सवेरा आश्रम के ट्रस्टी अर्धेन्दू शेखर ने शुक्रवार को सवेरा वृद्धाश्रम परिसर में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत 12 सितम्बर को आश्रम के कार्यालय में हमलोगों की मीटिंग चल रही थी, उस दौरान मकान मालिक गौतम सिन्हा कुछ लोगो के साथ आये और हमलोगों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। उस दिन किसी तरह हमलोगों ने समझा बुझा कर उन्हें भेज दिया। किंतु दोबारा 26 सितम्बर को मकान मालिक गौतम और कुछ असामाजिक तत्व के लोग आश्रम में आ धमके और हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे, आश्रम में रह रही वृद्धों को भी नही बक्शा, साथ ही मुझे और मेरे बेटे को को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इस हमले में मेरा एक हाथ घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया गया।

 अर्धेन्दू सरकार ने कहा कि मैंने उक्त हमले के खिलाफ गौतम और कुछ अज्ञात लोगो को नामजद करते हुए आसनसोल दक्षिण थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। साऊथ थाना ने अर्धेन्दु सरकार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 448, 323, 324, 325 और 506/34 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर आसनसोल साऊथ थाना के पुलिस अधिकारी तापस मंडल जांच कर रहे है। इस संबंध में गौतम से संपर्क न होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है ।

झारखंड के भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार, बंगाल में हथियार से चमकाकर वसूली का आरोप,भाजपा महामंत्री का बोर्ड लगा वाहन पुलिस ने जब्त किया 

Raniganj में मिलावटी आटा चक्की का भंडाफोड़, EB ने चक्की मालिक सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री जब्त 

LALA के 4 सहयोगियों की दुर्गापूजा और दीवाली जेल में मनेगी

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!