ASANSOL

ASANSOL में रोकी गई रेल

बंगाल मिरर, आसनसोल: कृषि बिल के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आसनसोल में रोकी गई रेल सेवादेशभर में लंबे समय से कृषि बिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन को और आगे बढ़ाते हुए आज आज प्रोग्रेसिव फार्मरस फ़्रंट सदस्यों ने आसनसोल शहर के सेनरेले रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन में रेल अवरोध कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। इस दौरान इन लोगो ने रेलवे लाइन के बीचो बीच जाकर वहां प्रदर्शन करते हुए तीनों की कृषि बिल को रद्द करने की मांग की।

इस दौरान रेल मंडल के विभिन्न स्थानों पर ट्रेन सेवा बाधित हुई। इसके कारण रेल यात्रियों को पकाने का सामना करना पड़ा। कुल्टी स्टेशन पर अजमेर सियालदह और गया – आसनसोल पैसेंजर खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *