Bihar-Up-JharkhandLatestNational

Bihar विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह शुरू, राष्ट्रपति ने किया शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता :  बिहार विधानसभा भवन ( Bihar Assembly) का शताब्दी समारोह शुरू, राष्ट्रपति ने किया शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ( President Ramnath Kovind) ने विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के दौरान शताब्दी स्तंभ का बुधवार को शिलान्यास किया। इसके पहले उन्होंने बोधि वृक्ष के छोटे पौधे को भी विधान मंडल परिसर में लगाया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शताब्दी समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया शताब्दी समारोह एक साल तक चलेगा। राम नाथ कोविन्द ने इसका शुभारंभ किया। इसके बाद वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित भी किया।

image source twitter

राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य गणमान्य इस मौके पर मौजूद रहे। विधानसभा भवन के 100 साल हुए पूरे विधानसभा भवन के 100 साल पूरा होने की स्मृति में शताब्दी स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्तंभ के ऊपर धातु का बना बोधि वृक्ष होगा। इसे बिहार वृक्ष के तौर पर जाना जाएगा। इस वृक्ष में 9 बड़ी शाखाएं होंगी जो राज्य के सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा 38 छोटी शाखाएं सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगीं। वृक्ष की शाखाओं में 243 पत्तियां लगी होंगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बिहारी राष्ट्रपति हैं:

मुख्यमंत्री मौके पर मुख्यमंत्री ने आज बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति के समय देने पर उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि महामहिम का रिश्ता यहां से काफी पुराना रहा है। राष्ट्रपति हमारे यहां बिहार में करीब 2 साल के लिए राज्यपाल रहे थे। यहीं से इन्हें राष्ट्रपति बनने का मौका मिला । हम तो कहते हैं कि ये बिहारी राष्ट्रपति हैं। ये तो सीधे बिहार के राज्यपाल से राष्ट्रपति बने। हम लोगों को बेहद खुशी होती है। राष्ट्रपति कोविंद अब तक 4 बार बिहार आ चुके हैं। पटना में बनवाया गया विपश्यना केंद्र सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार ने पटना में विपश्यना केंद्र बनवाया है। महामहिम राष्ट्रपति कल वहां जायेंगे। यह जानकर काफी खुशी हुई है। अब बिहार के सभी सरकारी अधिकारी-कर्मी भी विपश्यना केंद्र जायें। इस केंद्र पर जाने वाले सरकारी कर्मियों को सरकार 15 दिनों की छुट्टी देगी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि हम तो चाहेंगे प्रधानमंत्री को बुलाया जाए और उनका कार्यक्रम हो। विधानसभा अध्यक्ष इस काम में लगे हुए हैं। बिहार हमेशा इतिहास रचता है: राष्ट्रपति सदन में विमर्श ही संसदीय प्रणाली का मूल है” विषय पर व्याख्यान देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जब हमें बिहारी राष्ट्रपति कहकर संबोधित कर रहे थे तो हम अंदर से गदगद महसूस कर रहे थे। इसी बिहार से राष्ट्रपति बने राजेन्द्र प्रसाद, इन लोगों ने जो विरासत छोड़ी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहा हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सचिवालय के लोग कहते हैं कि बिहार से आमंत्रण आये तो आप टालमटोल नहीं करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा बिहार से राज्यपाल से ही नाता नहीं है बल्कि और कुछ है जिसे मैं ढूंढता रहता हूं। विपश्यना पद्धति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है,इसके लिए खासतौर पर सीएम नीतीश कुमार को आभार। बिहार हमेशा इतिहास रचता है। आज बिहार ने इतिहास रचा है। बिहार विधानसभा ने 100 साल पूरे किये हैं। देश ने भी आज इतिहास रचा है। 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का इतिहास, अबसे कुछ देर पहले रचा गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर कल बुधवार को पटना पहुंचे है। आज के कार्यक्रम के बाद कल 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति महावीर मंदिर और पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा जायेंगे। इसके बाद 11 बजे दिन में वापस दिल्ली लौट जाएंगे

100 करोड़ वैक्सीनेशन : मजबूत नेतृत्व एवं स्वास्थ्य वर्कर्स के प्रयासों का नतीजा : WHO

DA बढ़ा केन्द्रीय कर्मचारियों का

SAIL Wage Revision : NJCS बैठक आज, इंतजार होगा खत्म या फिर नई तारीख टिकी नजर

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!