ASANSOLASANSOL-BURNPURBusiness

Asansol अवैध कब्जा नहीं हटा तो व्यापार बंद कर करेंगे आन्दोलन : Fosbecci

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol News Asansol अवैध कब्जा नहीं हटा तो व्यापार बंद कर करेंगे आन्दोलन : Fosbecci आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित एक निजी होटल मे दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यवसायी संगठन फोसबेकी की तरफ एक संवाददाता सम्मेलन किया गया । इसके पहले फॉस्बेक्की की बैठक हुई । इस दौरान फास्बेक्की महासचिव सचिन राय, अध्यक्ष आरपी खेतान,  बिनोद गुप्ता, संजय तिवारी, गुरविंदर सिंह, निखिलेश उपाध्याय, सुभाष अग्रवाल, सचिन बालोदिया, प्रदीप बाजोरिया, अरुण भरतिया, स्वपन चौधरी, मनोज साहा, एसएन दारूका, जेपी डोकानिया पीके गुटगुटिया,  मंदीप सिंह लाली, सौमेन चटर्जी, सचिन बालोदिया, मनोज भाष्कर आदि मौजूद थे।

Asansol अवैध कब्जा

प्रेस कांफ्रेंस में फॉस्बेक्की के महासचिव सचिन राय ने  महत्वपूर्ण बातों की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने कहा कि जिस तरह से आसनसोल Asansol शहर मे अवैध कब्जा किया जा रहा है उसपर रोक लगनी चाहिए । साथ ही उन्होंने बर्नपुर एयरपोर्ट को चालु करने की मांग की । उन्होंने शहर में जलजमाव को खत्म करने की मांग की । इसके लिए उन्होंने गारुई और नुनिया नदी की सफाई के लिए मास्टर प्लान की मांग की । साथ ही उन्होंने सड़क को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की भी मांग की । इसके लिए उन्होंने शहर में एक फ्लाई ओवर की मांग की साथ ही उन्होंने शहर को फुटपाथ मुक्त करने की भी मांग उठाई ।

वहीं फॉस्बेक्की के अध्यक्ष आर पी खेतान ने कहा कि व्यापारियों के स्वार्थ पर आघात हो रहा है । उदाहरण स्वरुप उन्होंने अवैध अतिक्रमण का हवाला दिया । उन्होंने कहा कि व्यापारी 49 तरीके का टैक्स देतें हैं लेकिन कोई अतिक्रमण कर लेता है । उन्होंने कहा कि अब व्यापारी यह बर्दाश्त नही करेंगे । जरुरत पड़ी तो व्यापारी आंदोलन करेंगे । उन्होंने कहा कि मलय घटक और जावेद खान ने आसनसोल में बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया था और मुआवजे की घोषणा की थी लेकिन अभी तक किसी व्यापारी को कोई मुआवजा नहीं मिला है । उन्होंने साफ कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया व्यापारयों को मुआवजा नहीं मिला तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे ।

उन्होंने बताया कि फॉस्बेक्की सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा । उन्होंने आगे कहा कि दिवंगत राम विलास पासवान ने 16 साल पहले कालाझरिया में एक पुल बनाने का आश्वासन दिया था । उन्होंने मलय घटक के इस घोषणा का स्वागत किया कि बर्नपुर से बागडोगरा तक तीन महीने में फ्लाईट शुरु हो जाएगी । आर पी खेतान ने भी गारुई और नुनिया नदी की सफाई के लिए मास्टर प्लान की मांग की । इनका कहना था कि पिछले महीने की बारिश के कारण पुरे आसनसोल में भारी तबाही हुई थी । आर पी खेतान ने आसनसोल शिल्पांचल के साथ साथ आसनसोल नगर निगम के लिए भी एक मास्टर प्लान की मांग की ।

इसके साथ ही उन्होंने 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक एक ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा । आशा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका उद्घाटन करेंगी । फोसबेकी के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण दारुका ने कहा कि फोसबेकी हाकर्स को हटाने की बात नहीं कहता लेकिन उनको लेकर जो नियम हैं उनको मानने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि हाकर्स पक्की दुकान नहीं लगा सकते । इसके साथ ही उन्होंने नदियों के साथ साथ शिल्पांचल के तालाबों की भी नियमित सफाई की मांग की ।

ASANSOL नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण

Babul Supriyo का BJP पर तीखा हमला, केकड़ों से भरी पार्टी बताते हुए कहा धंधाबाज

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!