ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Illegal Arms Case जावेद भी दबोचा गया, पुलिस ने चारों को भेजा कोर्ट

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : Illegal Arms Caseआसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के आजादनगर नई बस्ती में अवैध हथियार कारखाने मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था । यहां झोपड़ी के अंदर अंडरग्राउंड में चलता था अवैध हथियार कारखााना। कार्रवाई में पुलिस ने दस अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा तीन निर्मित पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस ने बिहार के दो लोगों के साथ मकान मालिक जावेद हुसैन की पत्नी फरजाना खातून को भी गिरफ्तार किया था। आज सुबह पुलिस ने घर के मालिक जावेद हुसैन को भी दबोच लिया। चारों को कोर्ट भेजकर पुलिस ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया। समाचार लिखे जाने तक सुनवाई जारी थी।

Illegal Arms Case


Illegal Arms Case डीसीपी अभिषेक मोदी ने बताया था  कि तीन पिस्टल, छह मैगजीन एवं दस अर्ध निर्मित पिस्टल तथा 17 अर्ध निर्मित मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। यहां बिहार के मुंगेर के मिर्जापुर बर्धा निवासी मो. फिरोज तथा मो. तनवीर और जावेद की पत्नी फरजाना खातून को गिरफ्तार किया गया।। हालांकि जावेद हुसैन फरार हो गया था। 

Asansol में RPSF महिला जवानों ने दबोचा छिनतईबाज को 

Asansol Illegal Arms Case : महिला समेत 3 गिरफ्तार, किचन में था अंडरग्राउंड का रास्ता

West Bengal में गुटखा, पान मसाला पर प्रतिबंध, जानिए कब से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *