ASANSOL

Asansol में RPSF महिला जवानों ने दबोचा छिनतईबाज को

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol में RPSF महिला जवानों ने दबोचा छिनतईबाज को आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत आराडांगा के निकट रेलवे अंडरपास के पास महिला आरपीएसएफ जवानों से छिनतई का प्रयास एक उचक्के को भारी पड़ गया। मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक कर रही महिला जवानों से हार छिनतई के प्रयास के आरोप में एक उचक्के को महिला आरपीएसएफ जवानों ने दबोच लिया। उसके बाद आरपीएफ थाना ले गई। जहां से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 Asansol में RPSF


आरपीएसएफ सूत्रों ने बताया कि आरपीएसएफ आसनसोल बटालियन की जवान रॉनीमॉल जोसेफ और विध्या एसवी मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी आराडांगा रेलवे अंडर के पास दो उचक्कों ने उनके गले से सोने का हार छिनतई का प्रयास किया। तभी महिला जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक को दबोच लिया। उसकी सूचना कमाडेंट दीप चंद्र आर्या और सहायक कमांडेंट शिबूराम मांडि को सूचना दी। उसके बाद आरोपी को आरपीएफ थाना ले जाया गया, जहां से उसे दक्षिण थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 

Asansol Illegal Arms Case : महिला समेत 3 गिरफ्तार, किचन में था अंडरग्राउंड का रास्ता 

West Bengal में गुटखा, पान मसाला पर प्रतिबंध, जानिए कब से

Leave a Reply