ASANSOL

सीके रेशमा ने घर-घर जाकर दी सामग्री

बंगाल मिरर, आसनसोल : छठव्रतियों की सेवा करने और उनके इस महान व्रत में उनका सहयोग करने के लिए बंग जननी वाहिनी की कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह आसनसोल नगर निगम की 23 नंबर वार्ड की निवर्तमान पार्षद सी के रेशमा ने अपने वार्ड के विभिन्न इलाकों में घर -घर जाकर पीतल के सूप साड़ी और पूजा सामग्री वितरित किया । 

रामाकृष्णन फाउंडेशन की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल बंग जननी वाहिनी की कार्यकारी अध्यक्षा सी के रेशमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए और मंत्री मलय घटक का अनुसरण कर यह कार्य किया । उन्होंने कहा कि जिस तरह से ममता बैनर्जी ने पुरे राज्य में हर धर्म जाति संप्रदाय के लोगों के लिए एक खुशनुमा और सुरक्षित माहौल बनाया है उससे सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर सभी त्योहारों को मनातें हैं । ममता बनर्जी और मलय घटक के आदर्शों पर चलते हुए आज इन्होने भी यह कार्य किया जिससे छठव्रतीयों को उनके इस महान पर्व को करने में वह सहयोग कर सकें

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!