West Bengal

राज्य के शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग को SKOCH GOLD अवार्ड

बंगाल मिरर, कोलकाता : राज्य के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को मिला SKOCH GOLD अवार्ड, CM ने ट्वीट कर दी बधाई. पश्चिम बंगाल के पर्यटन विभाग के साथ शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिला है। कोरोना काल में विभाग के असाधारण कार्य के कारण यह अवार्ड दिया गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए विभाग की प्रशंसा करते हुए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि इसके पहले भी राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं में सराहनीय कार्य के लिए स्कॉच अवार्ड मिल चुका है। शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र, जिलाध्यक्ष राजीव मुखर्जी, शिक्षक मुकेश झा, मो. कमाल, सुजात हुसैन  आदि ने  कहा कि  यह हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *