ASANSOL

Asansol डीआरएम के नेतृत्व में रेल अधिकारियों ने आसनसोल-जसीडीह रेलखंड का किया दौरा

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक परमानंद शर्मा  रेलमंडल के शाखा अधिकारियों के साथ आसनसोल -मधुपुर- जसीडीह -सिमुलतला सेक्शन का आज अर्थात 20 नवंबर, 2021 को निरक्षण किया।श्री परमानंद शर्मा मंडल रेल प्रबंधक /आसनसोल ने चित्तरंजन पूर्व केबिन के समीप अवस्थित 6/ स्पेशल/ ट्राफिक, समपार फाटक का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। चित्तरंजन स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और संरक्षा संबंधी मदों एवं यात्री सुख-सुविधाओं की मदों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक निदेश दिया।मधुपुर में मंडल रेल प्रबंधक ने नई और पुरानी रेलवे काॅलोनियों का विरासत भवन और प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस स्टेशन के लिफ्ट और पैदल ऊपरी पुल, स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों, यात्री सुख-सुविधा की मदों, सभी कार्यालयों तथा संरक्षा संबंधी मदों की कार्य- प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उन्होंने समपार फाटक नं. 20/ स्पेशल/ई और माइनर ब्रिज नंबर 645 का भी निरीक्षण किया।जसीडीह स्टेशन पर श्री शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक ने टीआरडी डिपो, रेलवे काॅलोनी, प्रतीक्षालय, बहुद्देशीय काॅम्पलेक्स स्थित रेलवे सुरक्षा बल बैरक और सर्कुलेटिंग क्षेत्रों, यात्री सुख-सुविधा की मदों, संरक्षा मदों तथा स्टेशन पर स्थित कार्यालयों आदि का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।सिमुलतला स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुख-सुविधाओं की मदों, रेलवे सुरक्षा बल आउटपोस्ट, प्रस्तावित बाग के क्षेत्र, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय तथा प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसकी बेहतरी के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया।

श्री शर्मा /मंडल रेल प्रबंधक ने आसनसोल -मधुपुर – जसीडीह -सिमुलतला सेक्शन में संरक्षा पहलुओं /मदों, स्वच्छता और यात्री सुख-सुविधाओं की मदों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, समूचे आसनसोल-मधुपुर- जसीडीह -सिमुलतला सेक्शन में अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ट्रैक की अवस्था और अनुरक्षण कार्यों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण किया।श्री एम.के.महाता/मु.चिकित्सा अधीक्षक/आसनसोल,श्री एस. चक्रवर्ती/ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री ए.के. पालडिया/वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री अजय कुमार /वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य), श्री खुर्शीद अहमद /वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरडी, श्री सी.एम. मिश्र/ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री मनीष /वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, श्रीमती ई.एस. सिमिक / वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री ए. के. डिंडा/ वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन), श्री एस. विश्वजीत /वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री अमरीष मोहन/वरि.मंडल इंजीनियर – II, श्री जी.एस.मोहंती/वरि.मंडल सामग्री प्रबंधक, श्री ए. के. दास/वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारीगण, वरिष्ठ पर्यवेक्षक इस निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!