ASANSOL

Asansol Shootout : ईसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या

बंगाल मिरर, जामुड़िया: Asansol Shootout :;आसनसोल के जामुड़िया थानान्तर्गत चांदा मोड़ इलाके में मंगलवार देर रातईसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है नकाबपोश अपराधी ने गोली मारी। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी छानबीन के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक ईसीएल कर्मी मदन बाउरी प्रतिदिन इलाके के एक मटन दुकान में आता था। वहाँ दुकान मालिक व इलाके के कुछ लोगो के साथ गपशप भी करता था। घटना के वक्त भी वह इलाके के कुछ लोगों के साथ गपशप कर रहा था। तभी अचानक से नकाबपोश अपराधी दुकान की तरफ आगे बढ़ा और उसने अचानक से रिवाल्वर निकाली और मदन बाउरी के ऊपर तबातोड़ 3 गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में मदन बाउरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं दुकान में नकाबपोश के द्वारा की गईं फायरिंग के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। हर कोई अपना-अपना जान बचाकर इधर-उधर भागने लगा। लोगों को इधर-उधर भागता देख अपराधी भी उनका फायदा उठाते हुए बहुत ही आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं घटना की खबर सुन मौके पर पहुंची जामुड़िया थाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। और यह पता लगाने में जुट गई है। के घटना के पीछे आख़िरकार किसका हाथ है। और घटना को अंजाम देने में कौन-कौन लोग शामिल थे। घटनास्थल पर डीसी सेंट्रल एवं एसीपी तथागत पांडे छानबीन के लिए पहुचे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *