ASANSOL

Human Trafficking Asansol में RPF ने मानव तस्कर को दबोचा, 4 नाबालिग समेत 6 लड़कियां बरामद

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) Human Trafficking Asansol में RPF ने मानव तस्कर को दबोचा, 4 नाबालिग समेत 6 लड़कियां बरामद. आसनसोल रेलमंडल के महिला आरपीएफ बल की मातंगिनी स्काव्यड ने दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक मानव तस्कर को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के पास से छह लड़कियों को बरामद किया गया। जिसे दिल्ली ले जाकर बेचने की तैयारी थी। लड़कियों में चार नाबालिग है। सभी उत्तर 24 परगना के संतोषपुर की हैं।

Human Trafficking Asansol


आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी के कोच में दुर्गापुर से ही मातांगिनी स्काव्यड की महिलाओं को लड़कियों को देखकर संदेह हुआ। वहां से निगरानी करते हुए ट्रेन जब आसनसोल पहुंची तो लड़कियों समेत तस्कर को पकड़ा गया।

Human Trafficking Asansol आरोपी ने अपना नाम शेख अली मियां बताया । वह भी संतोषपुर का निवासी बताया जाता है। बताया जाता है कि लड़कियों का सौदा 15-15 हजार रुपये में हुआ था। वह दिल्ली में किसी एजेंट को इन लड़कियों को सौंपने वाला था। जो इन लड़कियों को बेचता। आरपीएफ के मातांगिनी स्काव्यड के कारण छह लड़कियां बच पाई। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस या सुरक्षाबल इस गिरोह के सरगना तक पहुंच पायेगी।

Asansol में AILRSA का 3 दिन का रिले अनशन

OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन के मंडल सचिव बने भावेश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *