Asansol में Jharkhand के युवक को गोली मारने काआरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol में Jharkhand के युवक को गोली मारी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में. आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत कथित कोचिंग सेंटर में हुई गोलीबारी की घटना में जिसे गोली लगी है। वह युवक सोनू सिंह है। वह झारखंड के देवघर का निवासी है। उसके साथ और भी तीन युवक एवं एक युवती थी। जिसमें से संस्कार कुमार आसनसोल का है। जबकि तीन अन्य देवघर के ही है। फिलहाल सोनू दुर्गापुर के निजी अस्पताल में इलाजरत है।




घटना के बाद डीसीपी अभिषेक मोदी, एसीपी सेंट्रल मानवेन्द्र दास, साउथ ओसी अभिजीत चटर्जी, डीडी के मनोरंजन मंडल, राजशेखर मुखर्जी आदि छानबीन के लिए आये। उनलोगों ने गहन छानबीन की। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू को हिरासत में ले लिया।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक युवक को गोली लगी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।