ASANSOL

गंधर्व कला संगम आसनसोल शाखा का पुनर्गठन, जगदीश अध्यक्ष, शाश्वती चेयरपर्सन

बंगाल मिरर, आसनसोल : सांस्कृतिक संस्था गंधर्व कला संगम आसनसोल शाखा का पुनर्गठन किया गया। इवलिन लाज स्थिति पीबीएफटीआइ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस में इस संदर्भ में जगदीश बागड़ी ने कहा कि गंधर्व कला संगम की 17 शाखाएं हैं। आसनसोल शाखा के अध्यक्ष सुब्रत दत्ता थे, उनके निधन के बाद शाखा बंद सा हो गया था। अब फिर से इस शाखा को सक्रिय किया जा रहा है। इसके लिए 11 लोग की नई कमेटी का गठन किया गया है। इसकी चेयरपर्सन शाश्वती चटर्जी, अध्यक्ष जगदीश बागड़ी, मुख्य सलाहकार सचिन राय, उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल, शंकर शर्मा, सचिव गौतम मुखर्जी बनाए गए हैं।


 इस मौके पर गंधर्व कला संगम की चेयरपर्सन शाश्वती चटर्जी ने बताया कि गंधर्व कला संगम का मकसद भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। जिससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जानकारी मिले। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को एक कार्यक्रम किया जाएगा। हिलव्यू आसनसोल नार्थ महिला दुर्गापूजा कमेटी के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मणिपुरी नृत्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो इस अंचल में कहीं नहीं दिया जाता है। इसके साथ संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *