Asansol में Ambulance Accident, एक की मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल :Asansol में Ambulance Accident, एक की मौत. जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत कालीपहाड़ी व गोविंदनगर मोड़ के पास सोमवार की रात एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस में सवार मरीज की हादसे के बाद मौत हो गई।मृतक की पहचान रामकृष्ण शर्मा के रूप में हुई है। वह सीतारामपुर निवासी थे । एंबुलेंस में उनके परिजन भी सवार थे। उन्हें भी चोट लगी है। वहीं एक व्यक्ति को घायल हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदनगर के युवकों ने राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया। चालक घटना के बाद फरार है।















पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस एक मरीज को लेकर कोलकाता से सीतारामपुर जा रहा था। उसी दौरान कालीपहाड़ी के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गया। एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पाकर लोग पहुंचे। गोविंदनगर के युवक मदद के लिए आये। उन्होंने मरीज और घायल को अस्पताल भेजा। जहां मरीज को मृत घोषित कर दिया गया।


