AMC POLLASANSOL

AMC ELECTION 2022 : तृणमूल उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र

बंगाल मिरर, आसनसोल: AMC ELECTION 2022 : तृणमूल उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र।आसनसोल उत्तर के विधायक व राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग स्थित शुभम ो मैरिज हॉल में शनिवार को  टीएमसी उम्मीदवारों को लेकर  बैठक का आयोजन किया गया ।

जहां आसनसोल नगर निगम  क्षेत्र के 106 वार्डों के टीएमसी प्रत्याशियों को लेकर आने वाले निकाय चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई । मौके पर उम्मीदवार तृणमूल जिला अध्यक्ष विधान उपाध्याय, जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, उम्मीदवार सह शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र, अभिजीत घटक , गुरुदास चटर्जी , सीके रेशमा कविता यादव जीतू सिंह रुपेश यादव सहित अन्य मौजूद थे ।

मंत्री मलय घटक ने बताया कि सभी 106 वार्डों के टीएमसी प्रत्याशी पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को लेकर बैठक की गई  । उन्होंने कहा कि उस बैठक में निगम चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।  सभी मित्रों के साथ उनके समस्याओं और चुनाव को लेकर और क्या किया जाना चाहिए उसे लेकर चर्चा की गई उन्हें प्रचार को लेकर सरकारी दिशा निर्देश पालन का निर्देश दिया गया

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *