ASANSOL

Asansol में BJP प्रत्याशी की पिटाई

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Live News Today ) Asansol में BJP प्रत्याशी की पिटाई। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत एसबी गोरई रोड स्थित दुकान मैदान के निकट वार्ड 41 के भाजपा प्रत्याशी बीगू ठाकुर की कुछ अराजक तत्वों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता आसनसोल दक्षिण थाना में शिकायत करने के लिए पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि हमलावर तृणमूल समर्थक हैं। उनमें आक्रोश देखा जा रहा है वहीं तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है।

 BJP प्रत्याशी की पिटाई

BJP प्रत्याशी की पिटाई भाजपा प्रत्याशी बीगू ठाकुर ने बताया कि वह शनिवार की शाम रेंगनियापाड़ा की ओर से जा रहे थे। उसी दौरान सुकांत मैदान के निकट उनपर हमला किया गया। हमलावर में फैजल समेत अन्य थे। वह सभी टीएमसी समर्थक हैं। घटना के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता साउथ थाना में पहुंचे। यहां भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, आशा शर्मा, ओम नारायण प्रसाद आदि पहुंचे। 

वहीं बीगू ठाकुर के प्रतिद्वंदी टीएमसी उम्मीदवार रणबीर सिंह जीतू ने कहा कि यह घटना वार्ड 41 के बाहर की है। वहीं इस घटना से टीएमसी का कोई संबंध नहीं है। टीएमसी इस तरह की ओछी हरकत नहीं करती है। अगर बीगू ठाकुर को अधिक सुरक्षा चाहिए तो दिलीप घोष की सुरक्षा में  बहुत जवान लगे हैं, उनसे एक – दो ले लें। 

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *