ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

ANDAL में लाखों छीने, आसनसोल में दबोचे गए अपराधी

बंगाल मिरर, आसनसोल : (Asansol Live News Today) ANDAL में लाखों छीने, आसनसोल में दबोचे गए अपराधी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने सोमवार को छिनतई की चंद घंटों के भीतर ही अपराधियों को दबोच लिया । अंडाल में व्यापारी से करीब चार लाख रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गये थे। व्यवसायी ने शोर मचाया और घटना की जानकारी लोगों को दी तो पुलिस ने वाहन का पीछा किया।

logo ADPC
logo ADPC

उस दिन जब जेके रोप के पास चेकिंग के दौरान वाहन को रोका गया तो पुलिस की बात सुने बिना नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने लगी। इस घटना की सूचना तुरंत सभी थानों की पुलिस को दी गई। पुलिस ने वाहन को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कन्यापुर के पास जब्त कर लिया। वाहन सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने कुछ रूपये भी बरामद किए है। उद्योगपति विजय शर्मा ने पुलिस के करवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस काफी सक्रिय भूमिका निभा रही है इससे लोगों में पुलिस के प्रति और भरोसा बढ़ेगा

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!