ASANSOL

Asansol चुनाव में धांधली के लिए बाहर से लोग लाने का आरोप, BJP के विरोध पर पुलिस ने हिरासत में लिया

बंगाल मिरर, आसनसोल: (Asansol News Today )Asansol में BJP विरोध के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया छिपे हुए लोगों को।आसनसोल साउथ थाना  इलाके के  घाघरबूढ़ी मंदिर के निकट कम्यूनिटी हाल में चुनाव के दौरान धांधली के लिए बाहरी लोगों को जमाकर रखे जाने की खबर पाकर शुक्रवार शाम को जिले के तमाम भाजपा नेता वहां पहुंचकर विरोध करने लगे। खबर पाकर पुलिस भी आई। पुलिस के साथ भाजपा नेताओं की नोंकझोंक हुई। इस दौरान भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी,  विधायक अग्निमित्रा पाल,  डा. अजय पोद्दार प्रदेश नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, बाप्पा चटर्जी आदि थे।

 उनलोगों ने आरोप लगाया कि यहां शासक दल ने चुनाव में धांधली के लिए बाहरी लोगों को छिपाकर रखा है। पुलिस सूचना के बाद काफी देर बाद आई और कार्रवाई करने में भी सोचती रही। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद पुलिस अंदर गई और करीब दर्जन भर को हिरासत में लेकर चली गई, भाजपा का आरोप है कि इस तरह शहर के अन्य जगहों पर लोगों को जमाकर रखा गया है। हालांकि टीएमसी आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *