ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Burnpur में LOAN रिकवरी के लिए तख्तियां लेकर पहुंचे बैंक अधिकारी

बंगाल मिरर , एस सिंह, आसनसोल:Burnpur में LOAN रिकवरी के लिए तख्तियां लेकर पहुंचे इंडियन बैंक अधिकारी। आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में बकाया लोन रिकवरी के लिए इंडियन बैंक द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है हाल ही में इंडियन बैंक में कई फ्लैट को सील किया वही एनपीए संपत्तियों को भी नीलामी करने का तैयारी शुरू कर दिया है इसके साथ ही अब बैंक अधिकारी तख्तियां लेकर बकायेदारों के घर और प्रतिष्ठान के सामने पहुंच जा रहे हैं।

LOAN रिकवरी

बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान के समक्ष बैंक अधिकारी तख्तियां लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था कि लोन वापस करो। अपने बकाया लोन का भुगतान करें यह जनता का पैसा है जनता का पैसा वापस करें। बैंक के इस अभियान के बाद लोन बकायेदारों में खलबली मच गई है बताया जाता है कि उक्त संस्था के नाम पर अपकार गार्डन शाखा से 2.75 करोड का लोन लिया गया है लेकिन भुगतान नहीं किया गया है

इस दौरान रमेश कुमार मिश्रा के उप महाप्रबंधक के नेतृत्व में मुख्य प्रबंधक शंकर ठाकुर, मुख्य प्रबंधक अमरीश कुमार, मुख्य प्रबंधक संजय कुमार रॉय
वरिष्ठ प्रबंधक अश्विनी कुमार, प्रबंधक मुकेश कुमार, सुधांशु कुमार, प्रवर्तन एजेंट राजीव बनर्जी आदि थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *