ASANSOL

Asansol के मेयर और पार्षदों का सम्मान समारोह

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol के मेयर और पार्षदों का सम्मान समारोह। आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह कल रात प्रदेश तृणमूल सचिव वी शिवदासन दासू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

समारोह में मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद अशोक रूद्र, उज्जवल चटर्जी, सीके रेशमा, बबीता दास, शिवानंद बाउरी समेत दर्जनों पार्षदों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे आसनसोल की जनता का सहयोग भी जरूरी है। इस मौके पर जामुडया के विधायक हरेराम सिंह, रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली, साधन राय, अबू कोनेन, विश्वरूप गांगुली आदि उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *