ASANSOL

नियामतपुर में 79 वां शिवरात्रि मेला का उद्घाटन किया मेयर ने

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- कुल्टी के नियामतपुर 79वां शिवरात्रि मेला का शुभ उद्घाटन आसनसोल के मेयर सह बाराबानी विधायक विधान उपाध्याय ने बुधवार को मेला गेट की फीता काट कर किया। जहां मुख्य रूप से उपस्थित आसनसोल के मेयर सह बाराबानी विधायक विधान उपाध्याय समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर मेले का उद्घाटन किया।

मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद जाकिर हुसैन, इंद्राणी मिश्रा, उषा रजक, पूर्व पार्षद मीर हासिम के अलावा नियामतपुर चेम्बर के सचिव गुरविंदर सिंह, श्रमिक नेता अमीन मंडल, हरिहर विद्यालय कमिटी के उमाशंकर गोयनका, बाराबानी ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष असित सिंह, कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष विमान आचार्य, तृणमूल नेता कंचन रॉय, राजेश साव आदि उपस्थित थे।

मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि मेला कमिटी के अभिनंन्दन करते है, जो दशकों से इतना सुंदर मेला का आयोजन करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेला में सभी आये और आनंद उठाये। यहां आकर बहुत प्रसन्ता महसूस हुआ है, चारो ओर माइक, लाइट, झूले लगे है, जो यहां आने वालों को भरपूर आंनद देंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *