PANDESWAR-ANDAL

Andal Murder Case बिहार और यूपी से महिला समेत 2 गिरफ्तार

पटना निवासी एसिस्टेंट लोको पायलट एसके भाष्कर का शव मिला था क्वार्टर में, CID मामले की जांच में जुटी थी

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Andal Murder Case) अंडाल में बिहार निवासी एसिस्टेंट लोको पायलट सत्येंद्र कुमार भाष्कर हत्याकांड में पुलिस  सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार और यूपी से एक महिला समेत दो को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बीते 19 जनवरी को अंडाल 13 नंबर रेलवे कॉलोनी में एसिस्टेंट लोको पायलटसत्येंद्र कुमार भाष्कर की रात में रहस्यमय तरीका से मौत हुई थी। जिसके बाद सीआईडी भी मामले की जांच में जुटी थी।

Andal  Murder Case

अंडाल थाना पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिला के बरहा थाना इलाके से अंकित यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं उसके रिश्तेदार मंजू देवी को उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अंडाल थाना पुलिस शनिवार दुर्गापुर अदालत भेजा गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर हत्याकांड के बारे में जानकारी निकालेगी। 

( Andal Murder Case) गौरतलब है कि पटना निवासी सत्येन्द्र कुमार भाष्कर का शव कल उनके क्वार्टर में मिला था। उनके गले पर निशान पाये गये थे। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी । किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। बुधवार सुबह हुई घटना की खबर से रेल कॉलोनी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सत्येंद्र कुमार भास्कर के रूप में हुई है। उनका घर पटना, बिहार में है। वह पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे।

read also : Andal में एसिस्टेंट लोको पायलट की हत्या ! पटना निवासी थे

read also : Andal Murder Case सीआईडी टीम ने की जांच

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!