AIMIM जिलाध्यक्ष बने दानिश
बंगाल मिरर, आसनसोल : आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी की घोषणा की गई। 22 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। दानिश अजीज को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।




वहीं इजाज अहमद, जियाउल हक, इफ्तेखार आलम को उपाध्यक्ष, मिन्हाज खान, नदीम अख्तर, मो. जिलानी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा मो. मोदस्सिर खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तीन-तीन संयुक्त सचिव, सहायक सचिव सहायक कोषाध्यक्ष और पांच कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।