ASANSOL

Asansol में गृह राज्य मंत्री ने कहा उपचुनाव में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

बंगाल मिरर, आसनसोल : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्र पौल का समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आए हुए थे इस दौरान उन्होंने कल रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 12 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने यहां इतनी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की है। चुनाव आयोग को जितनी पारा मिलेट्री फ़ोर्स चाहिए था। केंद्र गृह मंत्रालय ने मुहैया कराया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर यहां न किसी की गुंडागर्दी चलेगी न ही कदाचार चलेगा। वह बर्नपुर रोड स्थित भाजपा आसनसोल उतर मंडल 3 के कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, प्रत्याशी अग्निमित्र पौल भी मौजूद थी।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एक एक वोट शांति से गिरेगा। कानून एवं चुनाव आयोग के हाथ लंबे होते है। गुंडे यदि सोच रहे होने तो यहां परिंदे पर तक नहीं मार पाएंगे। यहां किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। पत्रकारों के पूछे गए सवाल प्राइवेटाइजेशन के बारे में उन्होंने कहा कि कहने के लिए कहती है। सरकार वैसे चीजों को जो ज्यादा नुकसान में चल रही है। वैसे चीजों को जीवित रखने के लिए सरकार पर बोझ न बन जाए।

रोजगार को बरकरार रखने, उत्पादन को चालू रखने के लिए प्राइवेट कंपनियों के हाथों दे रही है। उद्योग चलेंगे तो उनके टैक्स के पैसे से गरीबों के लिए घर बनेगा, आयुष्मान योजना चलता रहेगा। सामाजिक योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिलेगा। देश आत्मनिर्भर बना रहेगा। बंद होने से अच्छा उद्योग चलता रहे। उत्पादन के साथ रोजगार भी जारी रहे।

वहीं उन्होंने महंगाई के बारे में कहा कि यह यातायात व्यवस्था पर निर्भर करता है। दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है। यातायात प्रभावित हुआ है। यह सब जानते है। वहीं उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। यह मोदी सरकार की देन है। यूक्रेन से देश के हजारों विद्यार्थियों एवं जनता को सुरक्षित अपने देश में पहुंचाया। युद्ध समाप्त होने के बाद देश की स्थिति सुधार जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *